एनशॉर्ट्स
BAFTA 2026 में दिखेगा आलिया भट्ट का जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग करेंगी मंच शेयर
भारतीय सिनेमा के लिए एक गर्व का पल सामने आया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इस साल होने वाले 'ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स' यानी बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है. यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. ब्रिटिश अकादमी ने मंगलवार को उन सितारों की लिस्ट जारी की है, जो इस बार विजेताओं को सम्मानित करेंगे. हॉलीवुड एक्टर एलन कमिंग इस शाम को होस्ट करने वाले हैं. वहीं आलिया भट्ट के साथ किलियन मर्फी, केट हडसन और ग्लेन क्लोज जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच शेयर करने वाले है. इस बार प्रेजेंटर की लिस्ट बहुत शानदार है. अलग-अलग देशों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े कलाकार इसमें शामिल हैं. कब और कहां होने वाला है इवेंट? अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट कलाकारों में लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो, टिमोथी चालमेट, एम्मा स्टोन, बेनिसियो डेल टोरो और पॉल थॉमस एंडरसन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।