एनशॉर्ट्स
Baahubali The Epic Twitter Review: सिनेमाघरों में आते ही छाई प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’, लोग बोले- 'मस्ट वॉच है ये फिल्म'
भारतीय सिनेमा में बाहुबली 1 और 2 इतिहास रचने में सफल रही थी. इसके एक दशक बाद, एसएस राजामौली की ये मैग्नम ऑप्स ‘बाहुबली: द एपिक’ के रूप में सिनेमाघरों में लौट आई है. यह ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का कंबाइंड चार घंटे का री-एडिट कट है. 31 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज़ हुई ये फिल्म एक बार फिर दर्शकों को महिष्मती के साम्राज्य में वापस ले गई है. इसी के साथ ‘बाहुबली: द एपिक’ का फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. जानते हैं लोगों को ये कैसी लगी? ‘बाहुबली: द एपिक’ का फर्स्ट रिव्यू आउटअमेरिका में ‘बाहुबली: द एपिक’ के प्रीमियर का अर्ली रिव्यू काफी शानदार है. फिल्म लवर्स ने इसे "मस्ट वॉच सिनेमैटिक एक्सपीरियंस" बताया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में ज़बरदस्त उछाल भी देखा गया जिससे यह कंफर्म होता है कि बाहुबली का जादू दस साल बाद भी दुनिया भर के दर्शकों को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।