एनशॉर्ट्स
Baahubali The Epic: 'बाहुबली द एपिक' ने किया कमाल, 'सनम तेरी कसम' को पछाड़ बन गई देश की सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्म
प्रभास की 'बाहुबली- द एपिक' इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों का एडिट वर्जन है. ये फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं री रिलीज 'बाहुबली- द एपिक' ने जहां अच्छी खासी कमाई कर ली है तो वहीं इसने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए जानते हैं 'बाहुबली- द एपिक' ने क्या उपलब्धि हासिल की है. 'बाहुबली- द एपिक' बनी देश की सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्मबता दें कि एसएस राजामौली, प्रभास और राणा दग्गुबाती की 'बाहुबली- द एपिक' अब 33.23 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ भारत में सबसे बड़ी री-रिलीज़ फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने हर्षवर्धन राणे की 'सनम तेरी कसम' को पछाड़ कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल 2024 में अपनी री-रिलीज़ पर 'सनम तेरी कसम' ने टिकट खिड़की से 33.18 करोड़ रुपये की कमाई की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।