एनशॉर्ट्स
Avatar Fire And Ash X Review: जेम्स कैमरून की 'अवतार फायर एंड ऐश' ने जीता लोगों का दिल, बोले- 'मास्टरपीस है ये फिल्म'
अवतार (2009) और अवतार: द वे ऑफ वॉटर (2022) की सफलता के बाद, जेम्स कैमरून तीन साल बाद इस फैंचाइजी की तीसरी फिल्म लेकर आए हैं. उन्होंने इस फ्रैंचाइज़ी की नई फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश के साथ पैंडोरा की दुनिया में वापसी की है. ये मच अवेटेड फिल्म 19 दिसंबर, शुक्रवार को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं इस फिल्म दिन का पहला शो देखने पहुंचे लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी रिव्यू भी शेयर कर दिया है. जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है? अवतार: फायर एंड ऐश का कैसा है सोशल मीडिया रिव्यू? जैसा कि जेम्स कैमरून की भव्य फिल्म से उम्मीद की जाती है, अवतार: फायर एंड ऐश ने सिनेमाघरों से बाहर निकलते ही ऑनलाइन ज़बरदस्त रिएक्शन बटोरे हैं. दर्शकों ने अपने रिव्यू डिटेल में X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए हैं. ज्यादातर रिव्यू में फिल्म की टेक्निकल एक्सीलेंस की सराहना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।