Sports
AUS vs OMAN: ऑस्ट्रेलिया के सामने सस्ते में निपटी ओमान, कंगारूओं को मिला 105 रन का लक्ष्य; एडम जैम्पा के नाम 4 विकेट
AUS vs OMAN Innings Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 40वें और आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया और ओमान का टीमें पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में ओमान पहले बैटिंग करते हुए 16.2 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए वसीम अली ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 रन स्कोर किए. ओमान के लिए वसीम अली के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. टीम के कुल 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके. वहीं इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने खाते में डाले. टॉस के वक्त ऑस्ट्रेलिया का अच्छा फैसला मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम का यह फैसला पहली पारी में अच्छा साबित होता दिखा. पहले बैटिंग के लिए उतरी ओमान की टीम लो स्कोर पर सिमट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।