Newz Quest

AUS vs ENG 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में दूसरा एशेज टेस्ट, इंग्लैंड को चमत्कार की आस; रोमांचक रहा तीसरा दिन

December 6, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
AUS vs ENG 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में दूसरा एशेज टेस्ट, इंग्लैंड को चमत्कार की आस; रोमांचक रहा तीसरा दिन
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पिंक बॉल से खेला जा रहा ये डे नाईट टेस्ट है, जिसमें तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत पकड़ बना रखी है. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं. टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 43 रन पीछे है. तीसरे दिन की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी से हुई थी, एलेक्स कैरी (46) और माइकल नेसर (15) ने पारी को 378/6 से आगे बढ़ाया. नेसर सिर्फ 1 रन जोड़ पाए और 16 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हुए. कैरी ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने 69 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 63 रन बनाए. मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में तो कमाल किया ही था,

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

RELATED POSTS

View all

view all
Choose Your Language »
Verified by MonsterInsights