ATC की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों पर असर, इंडिगो की फ्लाइट्स लेट
November 5, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
ATC की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों पर असर, इंडिगो की फ्लाइट्स लेट
इंडिगो एयरलाइन ने मंगलवार (4 नवंबर, 2025) को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने उड़ानों के संचालन में हो रही देरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. इंडिगो ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण उसकी उड़ानों के संचालन पर बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है. आधे से एक घंटे की देरी से उड़ रहे इंडिगो के विमान फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के रीयल-टाइम डेटा के मुताबिक, दिल्ली से उड़ने वाली कई घरेलू विमानों की उड़ानों में देरी की समस्या सामने आई है. वेबसाइट पर दिखाया गया कि मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 25 मिनट देरी से रवाना हुई, जबकि पटना जाने वाली उसकी उड़ान में एक घंटे से ज्यादा की देरी हुई. इसके अलावा, अमृतसर, पुणे, कोलकाता और लखनऊ जाने वाली उड़ानों में भी देरी होने की संभावना जताई गई है. इंडिगो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all
