0 1 min 2 hrs
Assam Election: असम के रण में योगी की गर्जना, बोले- कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, घुसपैठियों को करेंगे बाहर
World
Assam Election: असम के रण में योगी की गर्जना, बोले- कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, घुसपैठियों को करेंगे बाहर
Assam Elections 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम के चुनावी रण में उतरे. एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास के पक्ष में बारपेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा, "कांग्रेस चुनाव के पहले ही मैदान छोड़कर भाग गई, जबकि यूडीएफ को भी बंगाल की खाड़ी में फेंकने का समय आ गया है." उन्होंने असमवासियों से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा, "घुसपैठियों को बाहर करना है और असम की डेमोग्राफी को बदलने नहीं देना है. एनडीए का संकल्प है कि असम को लव जेहाद-लैंड जेहाद की धरती नहीं बनने देंगे. यहां घुसपैठ नहीं होने देंगे. कांग्रेस व यूडीएफ की घुसपैठियों के जरिये डेमोग्राफी बदलने की साजिश सफल नहीं होने देंगे. एक-एक घुसपैठी को चिह्नित कर यहां से बाहर करने की भी व्यवस्था हो रही है." असम में घुसपैठ की जननी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.