एनशॉर्ट्स
Assam Assembly Election 2026: असम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए भूपेन बोरा, कांग्रेस का सामने आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने रविवार (22 फरवरी 2026) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. उन्होंने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उनके साथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता संजू बोरा ने भी पार्टी बदलकर बीजेपी की सदस्यता ले ली. ANI के मुताबिक भूपेन बोरा ने इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, हालांकि पार्टी आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की और उनके आवास पर मुलाकात भी की. राहुल गांधी ने भी उनसे बातचीत की थी. बोरा ने अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए समय मांगा था, लेकिन एक दिन बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनके घर पहुंचे और घोषणा की कि वह 22 फरवरी को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।