एनशॉर्ट्स
AI Summit Protest: 'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
AI समिट मे प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिनो की पुलिस कस्टडी में भेजा.1 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट में इन आरोपियों को फिर पेश किया जाएगा. इन पांच आरोपियों में से शिमला से गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता सौरभ,अरबाज और सिद्धार्थ है जबकि पहले से गिरफ्तार दो आरोपी अजय और राजा गुर्जर शामिल हैं. छपवाई गईं 1 लाख से ज्यादा टीशर्ट – दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सिद्धार्थ ने ही टीशर्ट की डिजाइन बनाई थी. जबकि सौरभ सिंह ने प्रदर्शन के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था. सौरभ और सिद्धार्थ अंदर नहीं गए थे. अरबाज खान प्रदर्शन के लिए अंदर गया था. पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा एक लाख से ज्यादा टी-शर्ट छपवाई गई थीं. जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले में शामिल सभी लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए बताए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।