Politics
AI Summit 2026: AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे, क्या बोले IYC अध्यक्ष?
नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट (AI Summit) के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर देशहित से समझौते का आरोप लगाया. यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को समझौतावादी बताते हुए कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं बल्कि देश की अस्मिता से जुड़ा है. भारत मंडपम के एग्जिबिशन हॉल में प्रदर्शन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम के एग्जिबिशन हॉल में एकत्र होकर नारेबाजी की और अपनी आपत्ति दर्ज कराई. प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया. ‘PM is compromised’ का लगाया नारा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि शुक्रवार को एआई समिट के मंच से देश के युवाओं ने साफ संदेश दे दिया है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि ‘PM is compromised’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं के मन का आक्रोश है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।