एनशॉर्ट्स
AI Impact Summit 2026 Live: PM मोदी का संबोधन, राउंड टेबल पर दिग्गज CEO और ढाई लाख विजिटर्स का जमावड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 19 फरवरी 2026 को भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे. यह समिट भारत के AI इकोसिस्टम को दुनिया के सामने पेश करने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है, जहां 60 से ज्यादा देशों के 2.5 लाख से अधिक विजिटर्स और पार्टिसिपेंट्स पहुंचे हैं. भारत की 'सॉवरेन AI' नीति पर खास फोकस समिट की शुरुआत सुबह करीब 9:40 बजे ओपनिंग सेशन से हो चुकी है, जिसमें PM मोदी सबसे पहले लोगों को संबोधित करेंगे. उनकी स्पीच में भारत की 'सॉवरेन AI' नीति पर खास फोकस रहने की उम्मीद है. यानी AI का विकास ऐसा हो जो घरेलू क्षमताओं पर टिका हो, लेकिन ग्लोबल पार्टनरशिप्स से मजबूत भी बने. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:25 बजे स्पीच दे सकते हैं. मैक्रों और गुटेरेस समेते कई हस्तियां मौजूद ओपनिंग में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।