एनशॉर्ट्स
AI Impact Summit 2026: भारत के साथ आए अमेरिका, रूस और चीन, दिल्ली मेनिफेस्टो पर 88 देशों ने किए साइन
दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के घोषणापत्र पर कुल 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, चीन, डेनमार्क, रूस और जर्मनी भी शामिल हैं. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार (21 फरवरी) को यह जानकारी दी. यह एआई के प्रभावों पर आयोजित शिखर सम्मेलन को मिले वैश्विक समर्थन को दर्शाता है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूमन सेंटर्ड एआई की दृष्टि को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया गया है. एआई संसाधनों, सेवाओं और टेक्नोलॉजी को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का लक्ष्य सभी देशों ने स्वीकार किया है.' उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक वृद्धि के साथ सामाजिक भलाई को संतुलित करने को प्राथमिकता दी जा रही है. वैष्णव ने कहा, 'सिर्फ आर्थिक वृद्धि ही नहीं, सामाजिक सामंजस्य पर भी ध्यान देना जरूरी है. सुरक्षा और भरोसा इस योजना के केंद्र में हैं और इन्हें मुख्य
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।