एनशॉर्ट्स
AI समिट के बीच बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, दिल्ली की सड़कों पर लगा जाम, रेंगते दिखे वाहन
AI Impact Summit की शुरुआत हो चुकी है. राजधानी दिल्ली में आज (18 फरवरी) को AI समिट के मौके पर जहां एक तरफ भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी कर रहे हैं तो कार्यक्रम स्थल से कई किलोमीटर दूर नई दिल्ली भी इस समय अभेद क़िला बन चुकी है. जहां रास्तों को बीते 2 घंटे से बंद किया गया है. वीवीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं. शाम होते-होते जाम का दायरा बढ़ता गया, पिछले एक घंटे से गाड़ियां एक ही जगह पर खड़ी हैं. जिसके चलते लोग परेशान दिखे. कई रूट्स पर लंबा जाम, रेंगते दिखे वाहन दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी, हालांकि इसके बाद भी कई रूट्स पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली, जिसके चलते लोग परेशान दिखाई दिए. खासकर सेंट्रल दिल्ली में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।