एनशॉर्ट्स
AC लोकल ट्रेन में फर्जी ऑनलाइन टिकट का पर्दाफाश, रेलवे ने दंपत्ति के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सेंट्रल रेलवे के एक सतर्क टिकट परीक्षक (TTE) ने AC लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक महिला के पास से फर्जी सीजन टिकट पकड़ा. यह कार्रवाई बुधवार (26 नवंबर, 2025) को 10.02 बजे कल्याण-दादर AC लोकल ट्रेन में टिकट जांच के दौरान की गई. जानकारी के अनुसार, ट्रैवेलिंग टिकट इंस्पेक्टर (TTE) विशाल नवले ने जांच के दौरान एक महिला यात्री की ओर से दिखाया गया UTS आधारित सीजन टिकट संदिग्ध पाया. यह टिकट अंबरनाथ से दादर के लिए था और इसकी वैधता 11 दिसंबर, 2025 तक बताई गई थी. गहनता से जांच और पुष्टि के बाद स्पष्ट हो गया कि यह टिकट असली नहीं था, बल्कि पहले के एक एक्सपायर्ड टिकट से फर्जी तरीके से तैयार किया गया था. महिला की पहचान गुड़िया शर्मा के रूप में हुई, जिसे तुरंत GRP कल्याण के हवाले कर दिया गया. BNS की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।