0 1 min 4 hrs
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
Sports
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
गुरुवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखा गया है. 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे निकल गए हैं. SRH के खिलाफ मैच में उन्होंने 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में SRH ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगा दिए थे. जवाब में KKR के दोनों सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और फिन एलन जल्दी आउट हो गए. मगर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर ली है. 21 साल के लड़के के पास ऑरेंज कैप 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी अब तक 2 मैचों में 103 रन बना चुके हैं. अब तक खेले दोनों मैचों में उन्होंने अर्धशतक जड़ा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 51 रन

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.