0 1 min 3 hrs
IPL 2026 में ट्रिस्टन स्टब्स से भिड़े प्रिंस यादव, बीच मैच में बल्लेबाज के पास पहुंचे और..., लड़ाई का बवाली वीडियो वायरल
Sports
IPL 2026 में ट्रिस्टन स्टब्स से भिड़े प्रिंस यादव, बीच मैच में बल्लेबाज के पास पहुंचे और…, लड़ाई का बवाली वीडियो वायरल
Prince Yadav Clashes With Tristan Stubbs In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीती रात यानी 1 अप्रैल को खेला गया. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया. हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किया, लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा समय भी आया जब प्रिंस गुस्से में दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स से लड़ने पहुंच गए. प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स में हुई गर्मागर्मी मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की पारी के पांचवें ओवर में माहौल तब गरमा गया, जब लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स आपस में भिड़ गए. पांचवीं गेंद डालने के बाद प्रिंस सीधा स्टब्स के पास जा पहुंचे और उन्हें घूरने लगे.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.