एनशॉर्ट्स
इजरायल में शुरू हुआ बड़ा विरोध प्रदर्शन, अनिवार्य सैन्य भर्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, की आगजनी
इजरायल में इस समय हजारों कट्टर धार्मिक यहूदी बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन लोगों ने गुरुवार (30 अक्तूबर 2025) को काले कपड़े पहनकर येरुशलम में सैन्य भर्ती के विरोध में रैली निकाली. ये लोग इजरायल की अनिवार्य सैन्य सेवा से बचने के अधिकार की गारंटी देने वाले कानून की मांग कर रहे हैं. नेतन्याहू ने पहले इसे लेकर कानून लाने की बात कही थी. टोपी पहने प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक काली टोपी पहने हुए पुरुषों की भीड़ ने तिरपाल के टुकड़ों में आग लगा दी, जबकि सैकड़ों पुलिस अधिकारियों ने शहर भर में कई सड़कों की घेराबंदी कर दी. प्रदर्शनकारियों ने सैन्य भर्ती की निंदा करते हुए तख्तियां लेकर येरुशलम की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर मार्च किया. क्या है पूरा मामला? हाल ही में इजरायल सरकार ने कट्टरपंथी ड्राफ्ट डोजर्स पर कार्रवाई की थी,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।