एनशॉर्ट्स
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं हो पाया ट्रायल, खराब मौसम बनी वजह, जानें अब कब होगा फ्लाइट टेस्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले की अहम प्रक्रिया कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट गुरुवार (30 अक्टूबर 2025) को मौसम और कम रोशनी के कारण स्थगित कर दी गई. अब यदि शुक्रवार यानी 31 अक्टूबर को मौसम अनुकूल रहता है तो रनवे और तकनीकी उपकरणों की जांच के लिए यह टेस्ट किया जाएगा. एयरपोर्ट पर सुबह से ही धुंध और हल्के बादल छाए रहे, जिससे विजिबिलिटी कम रही और टेस्टिंग के लिए आवश्यक रोशनी नहीं मिल पाई. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह टेस्ट गुरुवार और शुक्रवार को दो-दो घंटे तक चलना था, जिसमें विमान के लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान विभिन्न तकनीकी मानकों की जांच की जानी थी. अंतिम चरण में है एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जानकारी के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं. उससे पहले डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) और एएआई (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया)
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।