0 1 min 4 hrs
US Israel Iran War: ट्रंप को किसने उकसाया, क्या बताया, कैसे होगा ईरान में ईजी ऑपरेशन, अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने खोले डार्क सीक्रेट
एनशॉर्ट्स
US Israel Iran War: ट्रंप को किसने उकसाया, क्या बताया, कैसे होगा ईरान में ईजी ऑपरेशन, अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने खोले डार्क सीक्रेट
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में अमेरिकी राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी केंद्र के पूर्व निदेशक जो केंट ने ईरान जंग का ठीकरा इजरायल पर फोड़ा है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को ये विश्वास दिलाया गया था कि वेनेजुएला में निकोलस मादुरो के खिलाफ अभियान की सफलता के बाद अमेरिकी सेना ईरानी शासन को भी आसानी से हटा सकती है. वेनेजुएला की घटना का जिक्र कर क्या कहाजो केंट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के आस-पास के बहुत छोटे सर्कल ने उन्हें कोई विकल्प सुनने ही नहीं दिया. केंट ने रूस टुडे को बताया, "जून के बाद उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के चारों ओर एक बहुत छोटा सर्कल बना लिया और उन्हें कोई विकल्प सुनने को नहीं मिला. फिर वेनेजुएला की घटना हुई और राष्ट्रपति ट्रंप को यह विश्वास दिलाया गया कि हमारी सेना इसी तरह सीधे ईरान में भी जाकर नेताओं को हटा सकती है और सब कुछ बिना किसी गड़बड़ी के हो जाएगा."

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.