0 1 min 2 hrs
संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान के बेटे कासिम की स्पीच पर भड़का पाकिस्तान, कहा- GSP प्लस दर्जा छीनने की साजिश
एनशॉर्ट्स
संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान के बेटे कासिम की स्पीच पर भड़का पाकिस्तान, कहा- GSP प्लस दर्जा छीनने की साजिश
पाकिस्तान की आडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में दिए अपने भाषण से देश में तहलका मचा दिया है. कासिम खान के भाषण से पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार इतनी ज्यादा भड़क गई है कि उसने इस भाषण को देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश करार दे दिया है. पाकिस्तान सरकार ने कहा कि कासिम खान अपने भाषण के जरिए देश के जनरलाइज्ड स्कीम ऑफ प्रेफरेंसेस प्लस (GSP Plus) दर्जे को कमजोर करने की कोशिश की है. पाकिस्तान के केंद्रीय सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार, पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजमा बुखारी और सिंध के सूचना मंत्री शारजील मेमन ने इमरान खान के बेटे कासिम खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की नेता जुल्फी बुखारी की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद पाकिस्तान का जीएसपी प्लस दर्जा छीनना है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.