World
ऑस्ट्रेलिया के बाद इस देश का बड़ा फैसला, 16 साल से छोटे बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट बैन
ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर अब इंडोनेशिया में भी नाबालिग बच्चों के सोशल मीडिया और गेमिंग चलाने पर रोक लगा दी गई है. यहां 16 साल से कम उम्र के करीब 7 करोड़ बच्चे सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म एक्सेस नहीं कर पाएंगे. आदेश जारी करते हुए कहा कि कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लागू करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इससे पहले सरकार के एक मंत्री ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की अपील पर चेतावनी दी कि समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है. दक्षिण-पूर्व एशियाई देश ने इस महीने ऑनलाइन पोर्नोग्राफी, साइबरबुलिंग और इंटरनेट की लत के खतरों का हवाला देते हुए बैन की घोषणा की थी. सूचना मंत्री मेउत्या हफीद ने शुक्रवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म एक्स और बिगो लाइव ने नए नियमों का पूरी तरह से पालन किया है और रेगुलेशन के हिसाब से अपने न्यूनतम यूजर एज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।