एनशॉर्ट्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर शनिवार (7 मार्च 2026) की रात जोरदार हमला करने की चेतावनी दी. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी सैन्य ताकत और वेनेजुएला में किए गए ऑपरेशन का जिक्र करते हुए क्यूबा को वार्निंग दे दी है. ट्रंप के बयान से इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि वेनेजुएला और ईरान में की जा रही कार्रवाई को बाद अमेरिका का अगला टारगेट क्यूबा होगा. उन्होंने कहा कि हम क्यूबा में जल्द ही आने वाले बड़े बदलाव का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वेनेजुएला-अमेरिका मिलकर कर रहे काम: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'जनवरी में, अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के तहत सबसे बड़े कार्टेल सरगनाओं में से एक, निकोलस मादुरो को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कार्रवाई की. वह बेहद क्रूर था. इस ऑपरेशन के बाद हम वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।