Sports
'गौतम गंभीर ने…' फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान, जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. यह खिताबी भिड़ंत 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. फाइनल से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि कोच गौतम गंभीर को अगर अनुमति मिलती तो वो खुद फाइनल मैच खेलने मैदान में उतर जाते. आपको बता दें कि गंभीर 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे और फाइनल में उन्होंने 75 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी. फाइनल मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "अगर चीजें गौतम गंभीर के नियंत्रण में होतीं तो वो पैड पहन कर बल्लेबाजी करने आ जाते. वो इस तरह की परिस्थितियों में खेले हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप जीते हैं." सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि बल्लेबाजी में खिलाड़ी अपने सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने यह भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।