Sports
IND vs NZ Final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला 08 मार्च, रविवार को खेला जाएगा. मैच को लेकर फैंस के अंदर काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. यह पहला ऐसा मौका है कि जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक दूसरे सामने हैं. इससे पहले दोनों टीमों की आईसीसी इवेंट के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट मिलाकर कुल तीन बार फाइनल में भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें न्यूजीलैंड ने बढ़त हासिल करते हुए 2 में जीत दर्ज की है, जबकि टीम इंडिया 1 ही मैच जीत पाई है. तो आइए जानते हैं कि आप दोनों के बीच होने वाली चौथी भिड़ंत को कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देख सकते हैं. कब और कितने बजे होगा मैच? भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 08 मार्च, रविवार को खेला जाएगा. भारतीय समय के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।