Sports
पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल, पढ़ें डे रिपोर्ट
INDW vs AUSW Test Day 2 Highlights: पर्थ टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने टीक भारत ने दूसरी पारी में 105 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में टीम इंडिया के 6 विकेट गिर चुके हैं और अभी प्रतिका रावल के साथ स्नेह राणा क्रीज पर डटी हुई हैं. प्रतिका ने एक छोर संभाल हुआ है और 43 रन बना चुकी हैं. भारतीय टीम को पारी की हार टालने के लिए अब भी 20 रन और बनाने हैं. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 323 रनों पर समाप्त हुई थी. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 96/3 से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड के बीच हुई 128 रनों की पार्टनरशिप ने भारतीय गेंदबाजी की कमर तोड़कर रख दी. एलिस पेरी ने 76 रनों की पारी खेली, वहीं सदरलैंड ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक ठोक 129 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 240 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खोया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।