एनशॉर्ट्स
कियारा आडवाणी नहीं होंगी मधुबाला पर बन रही बायोपिक का हिस्सा, इंडस्ट्री सूत्रों ने किया खंडन
पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक बनने वाली है. जिसके लिए कियारा आडवाणी को चुना गया है. सोशल मीडिया पर भी ऐसी खबरें खूब तेजी से सामने आ रही थीं. खबरें तो ये भी थीं कि इस बायोपिक को संजय लीला भंसाली निर्देशित करने वाले हैं. लेकिन अब इन खबरों का खंडन करते हुए खारिज कर दिया गया है. सूत्रों ने किया खबरों को खारिजदरअसल इंडस्ट्री के एक सूत्र ने साफ कर दिया है कि कियारा आडवाणी और संजय लीला भंसाली के मधुबाला बायोपिक से जुड़ने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. सूत्र का कहना है, 'इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है कि कियारा आडवाणी को भंसाली की मधुबाला बायोपिक में कास्ट किया गया है. ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं.' ये खबर कियारा के फैंस के लिए दुखी करने वाली है. फिलहाल नहीं है ऐसी कोई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।