एनशॉर्ट्स
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिका के 300 मिलियन डॉलर की रडार सिस्टम को तबाह कर दिया. यह रडार AN/TPY-2 है, जो अमेरिका के THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) मिसाइल सिस्टम का मुख्य हिस्सा है. इस रडार सिस्टम के तबाह होने से अब खाड़ी देशों पर भविष्य में होने वाले खतरे की संभावना और बढ़ गई है. कहां तबाह किया गया यूएस का THAAD सिस्टम? सीएनएन ने सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए जॉर्डन के मुवाफक साल्टी एयर बेस पर तैनात इस रडार सिस्टम के युद्ध के शुरुआती दिनों में नष्ट होने की पुष्टि की थी. बाद में एक अमेरिकी अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि कर दी. फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज (FDD) थिंक टैंक के मुताबिक ईरान ने 28 फरवरी और 3 मार्च को जॉर्डन पर हमले किए थे. तब दोनों हमलों को नाकाम कर दिया गया था. FDD के डिप्टी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।