Sports
IND vs NZ Final: क्या फाइनल हार जाएगी टीम इंडिया? 'अहमदाबाद' का नाम सुनते ही पुराने जख्म हो जाते हैं ताजा
IND vs NZ Final Venue: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचने निकली हैं, लेकिन अंत में जीत सिर्फ एक को ही मिलेगी. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान से भारतीय टीम की कुछ पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं. आखिर इस मैदान में ऐसा क्या हुआ था, जो इसका नाम सामने आते ही टीम इंडिया के पुराने जख्म ताजा हो जाते हैं. दरअसल ये वही मैदान है जहां 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. 19 नवंबर की वो तारीख जब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में ट्रेविस हेड की वो 137 रनों की ऐतिहासिक पारी किस भारतीय को याद नहीं होगी, जिसने टीम इंडिया के करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था. इसी मैदान पर टीम इंडिया को उस फाइनल मैच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।