एनशॉर्ट्स
Exclusive: पाकिस्तान में तेल के लिए 'कत्लेआम': सियालकोट में पेट्रोल न मिलने पर फायरिंग, पंप कर्मचारी की मौत
ईरान में युद्ध की वजह से पूरा पाकिस्तान इस वक्त पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत का सामना कर रहा है, जहां एक तरफ पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम 55 रुपये प्रति लीटर आज से बढ़ा दिए हैं तो दूसरी तरफ़ पाकिस्तान में ज्यादातर पेट्रोल पंप किल्लत की वजह से बंद हैं. जहां भी पेट्रोल पम्प खुले हैं वहां पर आधी रात में ही गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लगी हुई हैं. पाकिस्तान का पंजाब प्रांत हो या फिर सिंध या फिर खैबर पख्तूनख्वाह या फिर बलूचिस्तान प्रांत. हर एक प्रांत से एबीपी न्यूज़ के पास एक्सक्लूसिव तस्वीरें आई हैं जो पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत के हालात दिखा रही हैं. पेट्रोल पंपों की लाइटें बंद हैं और लोग एक पम्प से दूसरे पम्प का चक्कर लगा रहे हैं. सियालकोट में चली गोलीहालत इतने ख़राब है कि पाकिस्तान के जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल है भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।