एनशॉर्ट्स
ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, कई राज्यों में पेट्रोल पंंप खाली
ईरान युद्ध के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान को इस समय पेट्रोल-डीजल की खासी किल्लत का सामना कर पड़ रहा है, बलूचिस्तान हो या फिर खैबर पख्तूनख्वाह या फिर पाकिस्तान का पंजाब प्रांत या फिर सिंध हर जगह पर लोग ज्यादातर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल ना होने की शिकायत करते हुए दिख रहे हैं. असल में पाकिस्तान की कुल तेल जरूरत का 35 फीसदी हिस्सा ईरान से अवैध रूप से आए तेल से पूरा होता है. जहां सबसे ज़्यादा बलूचिस्तान में कुल 80% पेट्रोल और डीजल की खपत ईरानी तेल से पूरी होती है. इसी तरह सिंध की कुल तेल की ज़रूरत का 20% हिस्सा ईरानी तेल से पूरा होता, खैबर पख्तूनख़्वाह में 18% और पंजाब में 13% तेल की ज़रूरत ईरानी तेल पूरी करता है. अवैध तरीके से लाया जाता है ईरानी तेल ईरानी तेल पाकिस्तान में अन्य तेल के मुकाबले काफ़ी सस्ता होता है. उदाहरण के लिए इस समय पूरे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।