0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
बारिश की वजह से नहीं हो पाया भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें नियम
नवी मुंबई के  डॉक्टर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है. मौसम विभाग के हिसाब से आज मैच के दौरान बारिश की संभावना है. छठे ओवर में बारिश की वजह से मैच करीब 15 मिनट तक रोका भी गया. ऐसे में फैंस जानना चाह रहे हैं कि अगर आज बारिश की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल नहीं हो पाया तो क्या होगा? फाइनल में किस टीम की एंट्री होगी? यहां सभी को इसका जवाब मिल जाएगा.  सेमीफाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे  सबसे पहले आपको बता दें कि अगर आज बारिश की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच नहीं होता है तो फिर यह मुकाबला कल खेला जाएगा. आज जहां पर मैच रुकेगा, कल वहीं से मैच शुरू होगा. आईसीसी ने दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.