0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
टूट गई पाकिस्तान-अफगनिस्तान की शांति वार्ता की डोर, अमेरिका बना वजह, PAK ने भारत पर लगाए आरोप
इस्तांबुल में हो रही पाकिस्तान-अफगनिस्तान शांति वार्ता 4 दिनों की बातचीत के बाद आखिरकार डोर टूट गई. इसी बीच रिपोर्टों से पता चला है कि गतिरोध की असली वजह इस्लामाबाद का अपनी धरती से अमेरिकी ड्रोन हमलों की अनुमति देने वाला गुप्त समझौता था, न कि भारतीय हस्तक्षेप.  टोलो न्यूज़ के अनुसार, अफगान वार्ताकारों ने पाकिस्तान से अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन बंद करने और उनके क्षेत्र में विदेशी ड्रोन उड़ानों को रोकने के लिए लिखित प्रतिबद्धता की मांग की. बदले में काबुल ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित पाकिस्तान विरोधी आतंकवादी समूहों को सीमा पार से सक्रिय होने से रोकने का वचन देने की बात कही. हालांकि, वार्ता की डोर तब टूट गई जब पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि एक विदेशी देश उनके क्षेत्र से ड्रोन ऑपरेशन कर रहा था, जिसकी बाद में टोलो न्यूज ने पुष्टि करते हुए कहा कि वो अमेरिका था. पाकिस्तान और अमेरिका

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.