एनशॉर्ट्स
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. जान्हवी ने अपने बर्थडे के मौके पर कोई भी पार्टी करने की बजाय भगवान की भक्ति का रास्ता चुना. जान्हवी अपने बर्थडे पर तिरुमाला मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचीं, जहां से उनका वीडियो भी सामने आया है. नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियांजान्हवी कपूर अपने बर्थडे पर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं. जान्हवी का ये अंदाज देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. इतना ही नहीं जान्हवी ने नंगे पैर मंदिर की करीब 3500 सीढियां चढ़ीं हैं. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक्ट्रेस सिंपल का फ्लोरल कुर्ता सेट पहनी हैं. बालों में चोली बनाई हैं और कान में हैडफो लगाकर सीढियां चढ़ रही हैं. #WATCH | Andhra Pradesh: Actress Janhvi Kapoor reaches Tirumala to offer prayers.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।