Sports
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
ICC T20 World Cup 2026 Player of the Tournament Nominees: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आपस में भिड़ेंगीं. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार यानी 8 मार्च को खेला जाएगा. हालांकि, इस फाइनल मुकाबले से पहले पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 8 खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी नाम शामिल है, जिन्होंने अपने आखिरी दो मैच में धमाकेदार पारी खेली है. उनके अलावा पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान भी शॉर्ट लिस्ट हुए हैं. आइए जानते हैं उन्हीं 8 खिलाड़ियों के बारे में, जिनका नाम प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड के लिए फाइनल किया गया है. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।