एनशॉर्ट्स
Iranian Frigate IRIS Dena: जिस ईरानी फ्रिगेट को अमेरिका ने डुबोया, उसकी मदद के लिए आगे आया भारत, तुरंत भेजा जहाज, नेवी ने क्या बताया?
हिंद महासागर में डूबे ईरानी फ्रिगेट IRIS डेना को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया है. नेवी के एक बयान के अनुसार IRIS डेना से संकट का संदेश 4 मार्च की सुबह कोलंबो स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को प्राप्त हुआ, जिसके बाद ये अभियान शुरू किया गया है. अमेरिका ने पनडुब्बी से ईरानी वॉरशिप पर हमला किया है. ईरानी फ्रिगेट गाले से 20 समुद्री मील दूर पश्चिम में है, जो श्रीलंका के खोज और बचाव क्षेत्र के अंतर्गत आता है. सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया है. भारत का समुद्री गश्ती विमान ऑपरेशन में शामिल नौसेना के अनुसार श्रीलंका के नेतृत्व में पहले से चल रहे खोज अभियानों में सहायता के लिए 4 मार्च को सुबह 10 बजे एक लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान तैनात किया गया है और एक दूसरे विमान को किसी भी इमरजेंसी से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।