एनशॉर्ट्स
Oscar 2026 में हॉलीवुड सितारों के साथ प्रियंका चोपड़ा भी दिखाएंगी जलवा, मिली ये खास जिम्मेदारी
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़े अवॉर्ड सेरेमनी, ऑस्कर के प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. दरअसल गुरुवार को, एकेडमी ने उन स्टार्स के नामों की घोषणा की जो 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स सेरेमनी में प्रेजेंट करेंगे. दिलचस्प बात है कि ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी, और रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे जैसे स्टार्स की लाइनअप में शामिल होंगी. ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ाप्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह अनाउंसमेंट शेयर की और अपने फैंस और फॉलोअर्स को इस खबर के बारे में अपडेट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “2026 एकेडमी अवार्ड्स.” बता दें कि एक्ट्रेस इससे पहले साल 2016 की सेरेमनी में ऑस्कर दे चुकी हैं. प्रियंका के अलावा, बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने भी 2023 की सेरेमनी में ऑस्कर दिया था, उसी साल RRR ने नाटू
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।