एनशॉर्ट्स
ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही…
अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुना गया है. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप ने कहा, खामेनेई का बेटा मोजतबा खामेनेई मुझे मंजूर नहीं है. 'खामेनेई का बेटा नासमझ' – ट्रंप ट्रंप ने कहा, अमेरिका ईरान में ऐसी लीडरशिप चाहता है, जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए. मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर ट्रंप ने कहा, वह अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. खामेनेई का बेटा एक नासमझ है. खामेनेई के बाद बेटे को सौंपी गई सत्ता अमेरिका और इजरायल के साथ छिड़े युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हो गई थी. खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह समेत उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए थे. खामेनेई की मौत के बाद सर्वोच्च नेता का पद खाली है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।