Sports
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
India vs England Semi Final: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच को भारत ने 7 रनों से जीत लिया. टीम इंडिया द्वारा मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रनों तक पहुंच गई थी, लेकिन जीत से सिर्फ 7 रन दूर रह गई. सांसे रोक देने वाले इस मैच में जैकब बैथेल ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली. उससे पहले संजू सैमसन ने 89 रन बनाए थे और कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सेमीफाइनल मैच में 499 रन बने. शुरू से लेकर अंत तक भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में 5 बहुत बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं. भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा रन- भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में कुल 499 रन बने. ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी मैच में बने सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।