Politics
'गृहमंत्री ने मुझसे नहीं ली कोई सलाह', बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी
सियासत का हॉट स्पॉट बने पश्चिम बंगाल में अब राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है. गुरुवार को हैरान करने वाले खबर सामने आई, जिसे वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परेशान करने वाला बताया है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अचानक इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के सीवी आनंद बोस के फैसले पर ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट किया है. मुख्यमंत्री बनर्जी ने अपने पोस्ट में कहा, 'पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे की अचानक आई खबर से मैं हैरान और बहुत परेशान हूं. उनके इस्तीफे के पीछे की वजहें मुझे अभी पता नहीं हैं. हालांकि वर्तमान हालात को देखते हुए मुझे हैरानी नहीं होगी, अगर आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से ठीक पहले गवर्नर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कुछ राजनीतिक फायदे के लिए दबाव डाला हो.' I am shocked and deeply concerned by the sudden news of the
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।