एनशॉर्ट्स
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर भारत के लोग पूरी जानकारी इकट्ठा भी नहीं कर पाए थे कि अमेरिका ने बांग्लादेश के साथ भी ट्रेड डील कर ली. ऊपरी तौर पर इस डील में साफ दिख रहा है कि बांग्लादेश के मुकाबले भारत को अमेरिका के साथ डील का ज्यादा फायदा है, क्योंकि भारत पर टैरिफ 18 फीसदी और बांग्लादेश पर टैरिफ 19 फीसदी है. बांग्लादेश के साथ हुई इस ट्रेड डील में अमेरिका ने एक ऐसा बारीक खेल किया है, जो भारत के किसानों और भारत के कपड़ा उद्योग के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है. अमेरिका ने भारत के साथ जो ट्रेड डील की है, कमोबेश उसकी जानकारी अब सबके पास है. कृषि उत्पादों को लेकर भी भारत के किसानों के मन में जो संशय था, उसे पहले पीयूष गोयल और फिर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दूर कर चुके हैं और कह चुके हैं अमेरिका
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।