एनशॉर्ट्स
Fastest Century: टीम इंडिया ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, भारत से पहले कोई नहीं कर पाया ऐसा
Fastest Team Hundred in T20I: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सबसे तेज शतक जड़ दिया है. नामीबिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने महज 41 गेंदों में 100 रन पूरे कर दिए. ईशान किशन और संजू सैमसन ने तबाही मचाते हुए नामीबिया के गेंदबाजों का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं. इसी मैच में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी बनाया है. ईशान किशन पावरप्ले के भीतर ही अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने महज 20 गेंदों में पचास पूरा कर लिया था. टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी -भारतीय टीम ने महज 41 गेंदों में ही 100 रनों का आंकड़ा पार किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं. -भारत ने नामीबिया के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।