Newz Quest

कोल्हापुर में खेला जाएगा ‘टेंपल प्रीमियर लीग’, धोती-कुर्ते में मैदान पर उतरेंगे पुजारी; देखें शेड्यूल

February 13, 2026 | by Parashar

कोल्हापुर-में-खेला
कोल्हापुर में खेला जाएगा 'टेंपल प्रीमियर लीग', धोती-कुर्ते में मैदान पर उतरेंगे पुजारी; देखें शेड्यूल
एनशॉर्ट्स
कोल्हापुर में खेला जाएगा 'टेंपल प्रीमियर लीग', धोती-कुर्ते में मैदान पर उतरेंगे पुजारी; देखें शेड्यूल
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 14 से 16 फरवरी तक एक अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट 'टेंपल प्रीमियर लीग' का आयोजन होने जा रहा है. इस लीग की सबसे खास बात यह है कि इसमें राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारी और अधिकारी चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे और विशेष बात तो यह है कि सभी खिलाड़ी पारंपारिक धोती-कुर्ते में मैदान पर उतरेंगे. फिलहाल इस टूर्नामेंट के लिए मंदिर के पुजारी प्रैक्टिस में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, यह लीग कोल्हापुर के शास्त्री नगर क्रिकेट मैदान पर होने वाली है. अब इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. विगत वर्ष से इस टेंपल प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई और इस वर्ष पहली बार पंढरपुर के श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर समिति की टीम भी इस क्रिकेट लीग में शामिल होगी. इस संबंध में मंदिर समिति के सह-अध्यक्ष गहिनीनाथ महाराज औसेकर भी धोती और नेहरी की पारंपरिक पोशाक में मैदान में प्रवेश करते नजर आएंगे.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

RELATED POSTS

View all

view all
Translate »
Verified by MonsterInsights