एनशॉर्ट्स
रेलवे के इस प्रोजेक्ट से 6 राज्यों की बदल जाएगी तस्वीर, डानकुनी-सूरत फ्रेड कॉरिडर का काम तेजी से शुरू, इतने KM है लंबाई
भारतीय रेलवे ने केंद्रीय बजट 2026 में घोषित डानकुनि–सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) को तेज़ी से लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण परियोजना को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं. यह नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लगभग 2,100 किलोमीटर लंबा होगा. यह डानकुनि से सूरत तक पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर गुजरेगा. इससे पूर्वी और पश्चिमी भारत के बीच माल ढुलाई तेज और आसान होगी. मालगाड़ियों का समय बचेगा और मौजूदा रेल मार्गों पर भी भीड़ कम होगी. रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश रेलवे बोर्ड ने डीएफसीसीआईएल (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के अधिकारियों को मॉडर्न तकनीक के अनुसार बेहतर तकनीकी मानक तय करने के निर्देश दिए हैं. इसमें हाई कैपेसिटी की बिजली व्यवस्था, बिना किसी लेवल क्रॉसिंग के ट्रैक और ‘कवच’ जैसी आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली शामिल करने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।