एनशॉर्ट्स
गर्ल्स स्टूडेंट और मेल टीचर्स के बीच बातचीत पर बैन, पाकिस्तान की इस यूनिवर्सिटी में तालिबानी फरमान
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की राजधानी पेशावर में स्थित सरकारी विश्वविद्यालय इस्लामिया कॉलेज पेशावर ने तालिबानी आदेश जारी किया. इसमें महिला छात्राओं के पुरुष शिक्षकों के साथ किसी भी तरह की पढ़ाई या फिर अन्य तरह की बातचीत पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. इस्लामिया कॉलेज पेशावर के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ आमिर उल्लाह खान की तरफ से आदेश जारी किया गया है. इसमें न सिर्फ महिला छात्राओं की पुरुष शिक्षकों के साथ हर तरह की बातचीत पर प्रतिबंध लगाया गया है, बल्कि आदेश में यह भी कहा गया कि ना ही छात्राएं पुरुष शिक्षकों के दफ्तर में जा सकेंगी और ना ही पुरुष छात्र महिला शिक्षकों के दफ्तर में जा सकेंगे. इस तालिबानी आदेश में क्या कहा गया है? अपने तालिबानी आदेश में पाकिस्तान के सरकारी शिक्षण संस्थान ने कहा कि अगर किसी छात्रा का पुरुष शिक्षक के साथ या फिर छात्र का महिला शिक्षक के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।