एनशॉर्ट्स
दूरदर्शन की मशहूर एंकर रहीं सरला माहेश्वरी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
दूरदर्शन का जाना पहचाना चेहरा और पॉपुलर न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का गुरुवार को निधन हो गया है. उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके जाने से मीडिया जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़़ गई है. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उन्हें दूरदर्शन ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है. परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी, 2026 को शाम को दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा. अपनी सधी आवाज और प्रभावशील प्रस्तुति की लिए जानी जाने वाली सरला माहेश्वरी ने लोगों के दिल खास जगह बनाई थी. वह 1980 और 1990 के दशक की सबसे लोकप्रिय टीवी मीडिया का चेहरा थीं. उनके व्यक्तित्व ने लोगों के दिलों में अनूठी छाप छोड़ी. वह एक समय न्यूज मीडिया का भरोसेमंद चेहरा मानी जाती रही हैं. उन्होंने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।