एनशॉर्ट्स
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को हीरो बनाने के लिए…', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
राजपाल यादव ने अपने तमाम कॉमिक किरदारों से दर्शको का खूब एंटरटेनमेंट किया है. फिलहाल एक्टर चेक बाउंस केस के चलते दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे इस पूरे मामले पर बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसे लेने से साफ इंकार किया है. साथ ही सभी आरोपों को भी निराधार बताया है. ‘मैंने पैसे नहीं लिए’दरअसल लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव से पूछा गया था कि क्या आपने फिल्म बनाने के लिए बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवार से पांच करोड़ रुपये लिए थे? इस पर राजपाल यादव ने कहा, “ मैंने पैसे लिए नहीं थे बल्कि उन्होंने फाइनेंसर के तौर पर खुद इनवेस्ट किए थे. उन्हें अपने पोते को हीरो बनाना था.” क्या 'अता पता लापता' के डायरेक्टर थे राजपाल यादव? जब उनसे पूछा गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।