एनशॉर्ट्स
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को हाल ही में एक दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा था. अभ्यास के दौरान गेंद सीधे उनके चेहरे पर जा लगी. 34 वर्षीय ऑलराउंडर ने पिछले हफ्ते खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर फैंस को अपनी हालत के बारे में जानकारी दी है. तस्वीर में उनकी आंख के आसपास सूजन, गाल पर खरोंच और नाक पर पट्टी साफ नजर आ रही थी. हालांकि चोट गंभीर दिख रही थी, लेकिन स्टोक्स ने अपने अंदाज में हल्का मजाक करते हुए बताया कि आपको गेंद की भी हालत देखनी चाहिए. हांलाकि उन्होंने अब सर्जरी करा ली है. इसकी अपडेट भी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी. इस पोस्ट में हालांकि उनके मुंह पर अभी भी सूजन देखी जा सकती है. स्टोक्स ने फोटो के नीचे लिखा की शायद फोटो देख कर ऐसा न लगे, लेकिन उनकी सर्जरी सफल रही है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।