Politics
Mojtaba Khamenei Statement: 'अल्लाह के नाम पर…', सुप्रीम लीडर बनाए जाने के बाद खामेनेई के बेटे का जंग पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है. ईरान की शक्तिशाली संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा के नाम को मंजूरी दे दी है. यह जानकारी ईरान इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से दी है. रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई के चयन में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का बड़ा प्रभाव रहा. कहा जा रहा है कि IRGC के दबाव में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने यह फैसला लिया. मोजतबा के पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत उस समय हुई, जब अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर संयुक्त हमला किया. यह हमला शनिवार को हुआ था और उसी दिन खामेनेई की मौत की खबर सामने आई थी. मोजतबा खामेनेई का बयानसुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद मोजतबा खामेनेई ने बयान दिया है. अल्लाह के नाम पर ईरान के बहादुर लोगों को सलाम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।