Sports
IRAN-ISRAEL WAR: एयरस्पेस बंद होने से भारत में फंसे वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी, सोशल मीडिया पर कर दिया ऐसा पोस्ट, हुआ वायरल
ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल भारत में ही फंसी हुई है. टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अभी तक अपने देश वापस नहीं लौट पाए हैं. इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में लगी पाबंदियां हैं, जो हाल ही में पश्चिम एशिया में बढ़े सैन्य तनाव के बाद लागू की गई हैं. इस बीच टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर एक छोटा लेकिन भावुक संदेश पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने X पर लिखा, “I just wanna go home” यानी “मैं बस घर जाना चाहता हूं.” इस पांच शब्दों की पोस्ट ने टीम की मौजूदा स्थिति और उनकी बेबसी को साफ तौर पर जाहिर कर दिया है. एयरस्पेस बंद होने से यात्रा पर असर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हुए हमलों के बाद सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण हो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।